एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के औरंगाबाद छात्र सैयद उजैरुद्दीन नेहरी की बड़ी उपलब्धि; ‘Cairn’ कंपनी में हुआ चयन

जालना/कादरी हुसैन
शिक्षा, मेहनत और लगन के दम पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाले शहर के होनहार युवा सैयद उजैरुद्दीन नेहरी ने एक और उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। एमआईटी-वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU), पुणे के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग से बी.टेक की पढ़ाई कर रहे सैयद उजैरुद्दीन नेहरी का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी ‘Cairn’ में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से औरंगाबाद शहर सहित परिवार एवं मित्रों में खुशी का माहौल है।
सैयद उजैरुद्दीन नेहरी बचपन से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उन्होंने लगातार मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता बड़े भाई सय्यद उमेरोद्दीन नेहरी और कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और परिवार के सहयोग को दिया है।
वे औरंगाबाद के नेहरी परिवार और बुडीलाइन क्षेत्र स्थित होटल आसरा मुगल दरबार के परिवार से है और असरा मुग़ल दरबार होटल स्थिति जामा मस्जिद के पास के निवासी हैं। उनकी पिता सय्यद समिउद्दीन नेहरी और माता डॉ. मलिहा समिउद्दीन नेहरी ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। परिवार के अनुसार, सय्यद उजैरुद्दीन नेहरी ने पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व क्षमता पर भी विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज उनकी इस सफलता के रूप में सामने आया है।
एमआईटी-डब्ल्यूपीयू देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं में से एक मानी जाती है। “विश्वशान्तिर्युवं ध्रुवा” के आदर्श वाक्य से प्रेरित यह संस्था विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए जानी जाती है। ऐसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर सैयद उजैरुद्दीन नेहरी का ‘Cairn’ जैसी अग्रणी कंपनी में चयन होना औरंगाबाद शहर के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
उनकी इस सफलता पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयाँ दी जा रही हैं। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है कि सैयद उजैरुद्दीन नेहरी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से शहर तथा परिवार का नाम रोशन करते रहेंगे।