AurangabadBreaking NewsPolitics

औरंगाबाद में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगड़ी के जन्मदिन पर घाटी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण

औरंगाबाद शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगड़ी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शासकीय घाटी रुग्णालय में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस सामाजिक उपक्रम के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट इकबालसिंह गिल, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव खालिद पठान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण शिरसाठ, उपाध्यक्ष सय्यद फराज आबेदी, युवक व क्रीड़ा विभाग के अध्यक्ष इरफान खान, गुलाब खान, अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष मजाज खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अनीस पटेल और शहर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोइन इनामदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मानवता की सेवा और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button