AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में एम.एम. शेख मुबीन को समाज भूषण पुरस्कार से नवाजा गया

औरंगाबाद, 7 जुलाई 2025 – मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर, औरंगाबाद में सोमवार दोपहर 4 बजे भ्रष्टाचार विरोधी समिति के संस्थापक अध्यक्ष सय्यद साबेर साहब की 66वीं सालगिरह के अवसर पर एक भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के प्रमुख अतिथियों में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय काटोडे, घाटी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शिवाजी सुकरे, मालेगांव के नगरसेवक एवं भ्रष्टाचार विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शेख शफीक, महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष ज़किया नूर बानो समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस विशेष अवसर पर एम.एम. शेख मुबीन को उनके समाजसेवा और जागरूकता अभियानों के लिए “समाज भूषण पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार स्वयं सय्यद साबेर, शेख शफीक, ज़किया नूर बानो और अन्य अतिथियों के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम आयोजन समिति में शामिल प्रमुख जिम्मेदारों में अखिल रामपुरे, सोहेल कतीब (नांदेड़), हमीदुद्दीन साहब, अलीम बेग, राजकुमार सूर्यवंशी, यूसुफ भाई, चंद्रमणि लोखंडे, ठाकुर पूर्णाकर, जियाउद्दीन जी, एजाज काटिक, आशिक अली (मालेगांव), मोहम्मद मुबीन पाशा, हसनत बलीख और राजू मधुकरराव निकाते (नांदेड़) शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की और समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया। पूरा माहौल प्रेरणादायक और सम्मान से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button