AurangabadBreaking News

त्र्यंबकेश्वर विद्यालय नवगांव में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत ध्वजारोहण

रिपोर्ट: सबदर शेख

पैठण तालुका के नवगांव स्थित त्र्यंबकेश्वर माध्यमिक विद्यालय में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत 13, 14 और 15 अगस्त को तीन दिनों तक ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी श्रृंखला के तहत 13 अगस्त को सुबह 7:50 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य समशेर पठान द्वारा तिरंगा फहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर केदार सर परळकर, डुकरे सर, रावस सर, गोरे सर, काले मैडम, शेख सर, आटोले सर, शिंदे सर, नजीर भाई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button