Breaking NewsJammu & KashmirParbhaniPoliticsSports–Education–Health

‘भारत में कराना चाहते हैं हिंदू-मुस्लिम दंगा’, वक्फ कानून से लेकर पहलगाम हमले पर ओवैसी का बड़ा बयान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से वक्फ कानून में किए गए संशोधनों के खिलाफ रविवार (27 अप्रैल) को महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया और अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

ओवैसी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र को बचाने के लिए ठाकरे बंधु एक हो सकते हैं, तो मुस्लिम समाज को भी एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून को ‘काला कानून’ करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार को यह कानून वापस लेना ही होगा। उन्होंने चेताया कि अगर आज आवाज नहीं उठाई गई तो भविष्य में नुकसान होगा।

सम्मेलन के दौरान ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान की आर्थिक नाकेबंदी करने की मांग की। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत की सेना का बजट पाकिस्तान के पूरे देश के बजट से बड़ा है और कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, ISIS और LET जैसे आतंकी संगठनों की मंशा भारत में दंगे फैलाने की है, लेकिन हमें उनकी साजिश को नाकाम करना है।

ओवैसी ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू, अजित पवार, नीतीश कुमार और जयंत चौधरी पर भी निशाना साधा। इस बीच ठाकरे और राज ठाकरे के बीच नजदीकियों पर भी उन्होंने टिप्पणी की। गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र में शिवसेना और मनसे के बीच एकजुटता की चर्चाएं तेज हो गई हैं और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन में बैनर भी लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button