Breaking NewsCrime NewsThane

उल्हासनगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या, पूरी वारदात CCTV में कैद

उल्हासनगर (ठाणे) — उल्हासनगर शहर में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात देर रात सात से आठ लोगों की टोली द्वारा अंजाम दी गई, जिसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक साजिद शेख और आरोपी रोहित पासी के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते प्रवीण उज्जीनवाल और रोहित पासी ने साजिद शेख पर हमला किया। यह हमला उल्हासनगर के कैंप नंबर एक इलाके में साईबाबा मंदिर के पास एक खाली मैदान में हुआ।

आरोपियों ने पहले साजिद पर चाकू से हमला किया और फिर लकड़ी के डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है।

उल्हासनगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और प्रवीण और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच में जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button