Breaking NewsMaharashtraPolitics
झारखंड में INDIA गठबंधन की जीत, महाराष्ट्र के नतीजों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड में INDIA गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे संविधान और जल-जंगल-ज़मीन की रक्षा की जीत बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
वहीं, महाराष्ट्र के अप्रत्याशित नतीजों पर उन्होंने विस्तार से विश्लेषण करने की बात कही। राहुल गांधी ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्थन और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

