Breaking NewsKannad

79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – मोहम्मदिया उर्दू प्राइमरी स्कूल और अजितदादा पवार उर्दू हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, कन्नड़

रिपोर्ट: अशरफ़ में

79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह – मोहम्मदिया उर्दू प्राइमरी स्कूल और अजितदादा पवार उर्दू हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज, कन्नड़

कन्नड़: दि. रेहमानिया वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी, कन्नड़ द्वारा संचालित मोहम्मदिया उर्दू प्राथमिक विद्यालय और अजितदादा पवार उर्दू हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सैय्यद अहमद अली मोहम्मद अली साहब ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कन्नड़ पुलिस स्टेशन के पी.आई. चांद मेंढके साहब, सहायक फौजदार नासेर पठान, उपनगराध्यक्ष साहेब खान, सैय्यद सालार, शेख इसरार, मदरसा नाज़िम हाफिज फारूक साहब, संस्था पदाधिकारी मोहम्मद युनूस, अख्तर अली बाबा, सैय्यद आबेद अली, नगर के नागरिक सरफराज खान, डॉ. रऊफी एजाज, तथा विद्यालय और कॉलेज के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी अवसर पर विद्यालय में नए कक्षा कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।

इस मौके पर माध्यमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका खान महेजबीन जमील अहमद, प्राथमिक विद्यालय की मुख्याध्यापिका कादरी सबाहत जबीन मोहम्मद अली, सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button