Breaking NewsDelhiHariyana

सुप्रीम कोर्ट में पहली बार EVM से पुनर्गणना, हरियाणा में बदला सरपंच चुनाव परिणाम; EVM की विश्वसनीयता पर फिर उठे सवाल

नई दिल्ली: देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने सीधे चुनाव में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) मंगवाकर उनकी पुनः गणना करवाई। यह मामला हरियाणा के पानीपत जिले के बुआना लाखू गांव के सरपंच चुनाव से जुड़ा है, जहां दो प्रत्याशियों के बीच नजदीकी मुकाबले में विवाद पैदा हुआ था।

स्थानीय अदालत ने मोहित कुमार की याचिका पर पुनर्गणना का आदेश दिया था, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस आदेश को बदल दिया। इसके बाद मोहित कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव से जुड़ी सभी EVM को दिल्ली मंगवाकर पुनः गणना करवाई, जिसमें मोहित कुमार को अपने प्रतिद्वंदी से 51 वोट ज्यादा मिले और उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।

इस घटनाक्रम ने EVM की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला चुनाव आयोग के उस दावे को चुनौती देता है, जिसमें कहा जाता रहा है कि EVM से छेड़छाड़ संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button