AurangabadBreaking News
औरंगाबाद: दलित पैंथर संगठन द्वारा लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 105वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

औरंगाबाद में भारतीय दलित पैंथर सामाजिक संगठन की ओर से लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 105वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित चौक में उनकी प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पैंथर नेता लक्ष्मण दादा भुतकर ने अण्णाभाऊ साठे की पूर्णाकृति प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और मेणबत्ती एवं अगरबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में पैंथर जिला अध्यक्ष धम्मपाल दांडगे, दशरथ कांबळे, संजय सरोदे, गौतम सोनवणे, शरीफ लाला, अहमद पठाण, अमोल भुतकर, रामदास पगडे और उत्तम डोंगरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
