भोकरदन नगर परिषद पर आम आदमी पार्टी का घेराव – “जनता को स्वच्छ और कीटाणुमुक्त पानी दो!”
प्रतिनिधि अमजद खान पठान

भोकरदन,आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम आदमी पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ताओं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे, ने नगर परिषद कार्यालय के सामने जोरदार धरना आंदोलन किया। उनकी मुख्य मांग थी — भोकरदन शहर को नियमित रूप से स्वच्छ और कीटाणुमुक्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बोरसे गुरुजी ने बताया कि इससे पहले भी नगर परिषद को इस विषय पर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आंदोलन के दौरान जब नगर परिषद के मुख्याधिकारी वाघमारे प्रदर्शनकारियों से मिलने कार्यालय से बाहर नहीं आए, तो गुस्साए कार्यकर्ता खुद कार्यालय के अंदर घुस गए और सीधे मुख्याधिकारी से सवाल-जवाब किए।
इस दौरान मुख्याधिकारी वाघमारे ने आंदोलनकारियों को पुलिस केस की धमकी दी, जिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सख्त विरोध जताते हुए कहा, “हम जनता के सवालों के जवाब मांगने आए हैं, धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अगर आप जनता को जो नल का गंदा पानी दे रहे हैं, वही पानी खुद पीने के लिए तैयार नहीं हैं तो हमें क्यों पिला रहे हैं?”

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पहले से ही सूचना दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे नल से आने वाला गंदा पानी अधिकारी और कर्मचारियों को पिलाएंगे और नगर परिषद कार्यालय के सामने दो घंटे तक ठहराव करेंगे।
पार्टी ने नगर परिषद पर भ्रष्टाचार और जनता की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। बोरसे गुरुजी ने कहा कि जब तक आम जनता के बीच से सच्चे प्रतिनिधि परिषद में नहीं भेजे जाएंगे, तब तक भोकरदन की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।
प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख नेता और कार्यकर्ता:
शहराध्यक्ष महेजाद खान, तालुकाध्यक्ष सोळंके पाटील, उपाध्यक्ष फारुख भाई, जुनेद भाई, नोजेर शहा, शिराज भाई, इकबाल भाई, इब्राहिम कुरेशी, आजमत कुरेशी, इरफान शेख, सलमान शेख, मुदस्सिर शेख, अब्दुल रहमान, जावेद शेख, सलीम भाई, आरिफ भाई, महिलाओं में सीमा शेख, नीलोफर बागवान, नाजिया बेगम, समरीन बेगम, सना बेगम, शबनम बेगम, हसीना बेगम, शकीला बेगम, रुकैया बेगम, करीमुन निशा, गोरी बाजी, शगुफ्ता खान, सायरा बेगम, अफसा खान, नसरा, जमीला शेख, आशिया शेख, नाजिया शेख, नगमा, निशा सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
