हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में बुलढाणा जिला सहित महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिलेगी नई दिशा: तौफिक कुरैशी
प्रतिनिधि : फिरदोस खान पठाण

लोणार : पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में बुलढाणा जिले सहित पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर गया है। लोणार के पूर्व नगरसेवक व अल्पसंख्यक विभाग के तालुका अध्यक्ष मोहम्मद तौफिक कुरैशी ने विश्वास जताया कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में बुलढाणा के पूर्व विधायक और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की नियुक्ति होने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस नियुक्ति के बाद बुलढाणा स्थित उनके निवास पर पूर्व नगरसेवक भूषण तौफिक कुरैशी ने उनका सत्कार किया।
इस अवसर पर माजी नगरसेवक मोहम्मद तौफिक कुरैशी, पूर्व नगराध्यक्ष व गटनेते भूषण मापारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश धुमाळ, माजी नगरसेवक अंबादास इंगळे, कांग्रेस के पूर्व शहराध्यक्ष नितीन शिंदे, पंचायत समिति लोणार के पूर्व सभापति ज्ञानेश्वर चिभडे, माजी नगरसेवक अरुण जावळे, रऊफ भाई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। अब सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। पार्टी अब सोच-समझकर आगामी कार्ययोजना बना रही है, जिससे नगर पालिका, महानगर पालिका, पंचायत समिति, जिला परिषद और ग्राम पंचायत जैसे चुनावों में बड़ी जीत हासिल होगी।
हर्षवर्धन सपकाळ की नियुक्ति से बुलढाणा जिले का मान बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर की और उनके नेतृत्व में पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
