Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

अमलनेर हत्याकांड: जंगल में और कितनी लाशें छुपी हैं? पुलिस की सर्च से सनसनी

जलगांव: जलगांव जिले के अमलनेर शहर में दो महिलाओं की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक दरिंदे आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे गहराई से पूछताछ जारी है।

पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने इससे पहले भी कुछ महिलाओं की हत्या कर उनके शव जंगल में फेंके हो सकते हैं। इसी आशंका के आधार पर अमलनेर पुलिस ने इलाके के जंगलों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

लगातार हो रही बारिश की परवाह न करते हुए, 25 से 30 पुलिसकर्मियों की एक टीम ने वनविभाग के सहयोग से जंगल के कई हिस्सों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कुछ संदिग्ध वस्तुएं पुलिस के हाथ लगी हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

अब पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी ने कितनी और महिलाओं की हत्या की, उसने शव कहां फेंके, और क्या वह यह सब अकेले कर रहा था या किसी की मदद से? इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग इस मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button