Breaking NewsCrime News

8 शादियां, HIV पॉजिटिव और ठगी का खेल: लुटेरी दुल्हन का हैरान कर देने वाला खुलासा

पटियाला से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है। यहां की एक महिला ने पैसों की लालच में अब तक आठ शादियां कीं और हर बार दूल्हे और उसके परिवार को चूना लगाकर फरार हो गई। खास बात यह है कि यह महिला HIV पॉजिटिव पाई गई है, लेकिन इसके बावजूद उसने अपनी ठगी की करतूतें बंद नहीं कीं।

शादियों के नाम पर जालसाजी
देवीगढ़ कस्बे की रहने वाली यह महिला भोले-भाले और उम्रदराज़ अविवाहित लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी। फिर उनकी शादी करके कुछ ही दिनों में नकदी और गहने लेकर फरार हो जाती। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे खेल में उसका असली पति और परिवार के सदस्य भी शामिल थे। सभी मिलकर ठगी की साजिश रचते और रिश्तेदार बनकर लड़के वालों का विश्वास जीतते।

पति को बनाती थी भाई
हर बार यह महिला अपने असली पति को ‘भाई’ बताकर लड़के वालों से मिलवाती थी। पति और उसका गैंग दुल्हन के साथ मिलकर पीड़ित परिवार को मीठी बातों में फंसाते। जब दूल्हा और उसका परिवार पूरी तरह जाल में फंस जाता, तब शादी होती और कुछ ही दिनों में दुल्हन घर का कीमती सामान समेटकर गायब हो जाती।

तीन बच्चों की मां, फिर भी जारी रखी ठगी
लुटेरी दुल्हन के पहले से तीन बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बावजूद उसने लगातार शादियां कर लोगों को ठगने का सिलसिला जारी रखा। यह गिरोह शादियों को ही अपनी कमाई का धंधा बना चुका था।

HIV पॉजिटिव निकली दुल्हन
मामला तब बड़ा खुलासा बन गया जब पुलिस ने नौवीं शादी से पहले ही दुल्हन और उसके गिरोह को दबोच लिया। मेडिकल जांच में यह महिला HIV संक्रमित निकली। इस खबर से उसके सभी पूर्व दूल्हों की हालत खराब हो गई है क्योंकि वह उनसे शारीरिक संबंध भी बना चुकी थी।

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे
फिलहाल पुलिस आरोपी महिला और उसके परिवार से कड़ी पूछताछ कर रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस गैंग ने कई और लोगों को भी शिकार बनाया होगा। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के खिलाफ मजबूत केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

चेतावनी
यह मामला सबके लिए सबक है। किसी से भी आंख बंदकर शादी करने से पहले उसके परिवार और पृष्ठभूमि की पूरी जांच करना बेहद ज़रूरी है, वरना जिंदगीभर पछताना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button