Breaking NewsMadhya PradeshPolitics

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में युवक को अपमानजनक सजा, जूता सिर पर रखकर माफ़ी मंगवाई – वीडियो वायरल, वैश्य समाज में आक्रोश

शिवपुरी (मध्यप्रदेश): शिवपुरी जिले के बेराड़ कस्बे से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अपमानजनक सजा दी गई। युवक सार्थक गुप्ता को एक विवाद के चलते सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए उसके सिर पर जूता रखकर माफ़ी मंगवाई गई। यह पूरा घटनाक्रम थाने के सामने हुआ और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि बेराड़ निवासी व्यापारी मनीष गुप्ता के बेटे सार्थक गुप्ता का कुछ दिन पहले दबंग कुलदीप रावत से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद बीते शनिवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में समझौता बैठक रखी गई थी। लेकिन समझौते के नाम पर सार्थक को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और उसे कुलदीप रावत का जूता अपने सिर पर रखने के लिए मजबूर किया गया।

इस अमानवीय घटनाक्रम के बाद वैश्य समाज में भारी आक्रोश है, जबकि पीड़ित परिवार पुलिस में शिकायत करने से डर रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार दहशत में है और प्रशासन की निष्क्रियता ने स्थिति और गंभीर बना दी है।

इस पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बेराड़ के स्थानीय भाजपा नेताओं एवं पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा पर षड्यंत्र रचने और घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और समाज के लिए शर्मनाक बताया है।

सार्वजनिक रूप से युवक को अपमानित करने की यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है – क्या प्रशासन का भय खत्म हो चुका है? क्या अब राजनैतिक दबाव में इंसाफ रौंदा जाएगा?

फिलहाल, पुलिस की ओर से इस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद जनदबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button