Breaking NewsDelhiSports–Education–Health

मौलाना आज़ाद की पोती हुस्नआरा सलीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं मुस्लिम सेवा संघ की राष्ट्रीय महासचिव

नई दिल्ली: भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की पोती हुस्नआरा सलीम को मुस्लिम सेवा संघ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासूलदार ने की। हुस्नआरा सलीम एक प्रसिद्ध शिक्षाविद और समाजसेवी हैं, जिन्होंने शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हुस्नआरा सलीम के प्रमुख कार्य और योगदान

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज (MAKAIAS) में फेलो के रूप में कार्य किया।
मौलाना आज़ाद की विरासत और निजी चीज़ों के संरक्षण में अहम भूमिका निभाई।
✔ मौलाना आज़ाद और उनकी पत्नी ज़ुलेखा बेगम के शुरुआती जीवन पर शोध किया।
मोंटेसरी स्कूल “टॉडलर्स हाउस” में प्रिंसिपल और एजुकेयर के रूप में कार्य किया।
इंडियन टोबैको कंपनी (आईटीसी) और ब्रिटिश एयरवेज में भी अपनी सेवाएं दीं।

हुस्नआरा सलीम की सामाजिक पहल

  • उन्होंने नर्चरलाइफ़ टॉक शो में अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा की।
  • अपने परदादा मौलाना आज़ाद की शिक्षाओं और विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए देशभर में यात्राएं की
  • शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी कई पहल शुरू कीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान

मुस्लिम सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासूलदार ने कहा कि हुस्नआरा सलीम के अनुभव और सामाजिक कार्यों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उनके नेतृत्व में संगठन शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा

समाज में खुशी की लहर

उनकी नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। लोग आशा कर रहे हैं कि वे शिक्षा और सामाजिक विकास के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button