औरंगाबाद में पैंथर नेता लक्ष्मण दादा भुतकर का जन्मदिन सेवा और समाजकार्य के साथ मनाया गया

औरंगाबाद : भारतीय दलित पैंथर के संस्थापक अध्यक्ष तथा पैंथर नेता लक्ष्मण दादा भुतकर का जन्मदिन हाल ही में विभिन्न सामाजिक उपक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिन समाजहित में सेवा कार्यों के जरिए मनाकर एक आदर्श प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आंबेडकरनगर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन से हुई। इसके बाद बच्चों और नागरिकों को मिठाई वितरित की गई। दोपहर में सिडको एन-7 परिसर स्थित बौद्ध विहार में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं शाम को आंबेडकरनगर स्थित भारतीय दलित पैंथर संगठन के विभागीय कार्यालय में केक काटकर भुतकर का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में ज्ञान संदीप शिक्षा संस्थान के संस्थापक प्रा. प्रकाशराव सोनवणे, युवा नेता महेंद्र सोनवणे, दशरथ कांबळे, धम्मपाल दांडगे, वसंत इंगळे, उत्तम कांबळे, राहुल साबळे, एड. सिद्धार्थ गवई, एड. सतीश राऊत, राजकुमार कांबळे, समाधान कस्तुरे, राजानंद नवतुरे, शफिक लाला अहमद पठाण, पंडित साळवे, संजय सरोदे, शरद काकडे, सिद्धार्थ बोर्डे, महेंद्र बोर्डे, शुभम जाधव, आदित्य बनकर, स्वप्निल दाभाडे, योगेश जुमडे, सुभद्राबाई कासारे, पार्वतीबाई घोरपडे सहित कई सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र के मान्यवर उपस्थित थे।
