AurangabadBreaking News
मराठवाड़ा के तीन जिलों में यलो अलर्ट जारी, बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना – किसानों की बढ़ी बेचैनी

मराठवाड़ा क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। नांदेड, लातूर और उस्मानाबाद जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अचानक मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वहीं, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड और हिंगोली जिलों में किसी प्रकार का सतर्कता अलर्ट नहीं जारी किया गया है, लेकिन यहां हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।
मराठवाड़ा के किसान इस समय मौसम की अनिश्चितता से परेशान हैं। कई जिलों में अब तक संतोषजनक बारिश नहीं हुई है, जिससे खरीफ की बुआई पर असर पड़ा है। किसान वर्ग लगातार आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठा है और समय पर अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहा है।
