BiharBreaking NewsPolitics

वक्फ कानून से नाराजगी, IPS पद से इस्तीफा देकर नुरुल होदा ने थामा VIP का दामन

बिहार की राजनीति में एक नया और चर्चित नाम जुड़ने जा रहा है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे मोहम्मद नुरुल होदा ने ‘विकासशील इंसान पार्टी’ (VIP) की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने अपने सरकारी पद से त्यागपत्र भी दे दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में नुरुल होदा VIP पार्टी के एक अहम चेहरे के तौर पर सामने आ सकते हैं। उनके राजनीति में आने की वजह वक्फ कानून के कुछ प्रावधानों को लेकर असहमति बताई जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि होदा इन प्रावधानों को अल्पसंख्यक समुदाय के हितों के खिलाफ मानते हैं और इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाना चाहते हैं।

सीतामढ़ी जिले के मूल निवासी नुरुल होदा 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में आईजी (रेलवे) जैसे उच्च पदों पर कार्य किया और धनबाद व आसनसोल जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बतौर सुरक्षा आयुक्त उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और दो बार महानिदेशक चक्र से सम्मानित किया गया है।

होदा का मानना है कि अब वास्तविक बदलाव का माध्यम राजनीति ही है, और वे इसी मंच से समाजहित में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button