Breaking NewsPoliticsWest Bengal

‘अमित शाह को कंट्रोल करें मोदी जी, हिंसा की साजिश रच रहे हैं’ — ममता बनर्जी का केंद्र पर वार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में आयोजित इमामों के सम्मेलन में केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हाल ही में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया और इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया।

बीजेपी पर घुसपैठियों को लाने का आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बाहर से उपद्रवियों को बुलाकर बंगाल में हिंसा करवाई। उन्होंने कहा, “बीएसएफ ने हिंसा को क्यों नहीं रोका? जब सीमा की सुरक्षा का जिम्मा उनके पास है, तो बांग्लादेश से उपद्रवियों का घुसना कैसे हुआ?”

वक्फ कानून को लेकर केंद्र पर निशाना
बनर्जी ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि वक्फ कानून को इतनी जल्दी में क्यों पारित किया गया? उन्होंने कहा कि इससे देश में धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र को पहले उसकी स्थिति समझनी चाहिए थी।

अमित शाह पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी सीधा हमला किया। उन्होंने कहा, “मोदी जी से मेरी अपील है कि वो अमित शाह को कंट्रोल करें। अमित शाह हमारे खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। क्या होगा जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे?”

बीएसएफ और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर सवाल
बनर्जी ने कहा कि बीएसएफ की मौजूदगी के बावजूद अगर घुसपैठिए बंगाल में घुसते हैं और हिंसा करते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी बीएसएफ और केंद्र सरकार की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोगों को उकसाया जा रहा है।

INDIA गठबंधन से एकजुट होने की अपील
ममता बनर्जी ने कहा कि यह समय राजनीतिक दलों के एकजुट होने का है। उन्होंने INDIA गठबंधन के नेताओं से अपील की कि वे इस मुद्दे पर चुप न रहें। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ मुद्दे पर उनकी चुप्पी सत्ता की राजनीति को दर्शाती है।

हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि वे हिंदू और मुसलमानों के बीच बंटवारा नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा, “हम धर्म के आधार पर राजनीति नहीं होने देंगे। यह संविधान और देश की एकता की लड़ाई है। बीजेपी अगर सत्ता में आती है, तो लोगों का खाना-पीना भी बंद कर देगी।”

BJP की उकसाने की राजनीति पर हमला
ममता बनर्जी ने हिंदू समुदाय से अपील की कि वे बीजेपी के उकसावे में न आएं। उन्होंने कहा, “हम न NRC के समर्थन में हैं, न CAA के और न वक्फ कानून के। जो लोग दंगे करवा रहे हैं, वे देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button