AurangabadBreaking News
औरंगाबाद समेत मराठवाड़ा में बदलेगा मौसम का रुख, अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, IMD का अलर्ट जारी

औरंगाबाद: मराठवाड़ा के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, औरंगाबाद, जालना, परभणी, बीड और हिंगोली जिलों में आज पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही नांदेड, लातूर और धाराशिव जिलों में मौसम और भी ज्यादा सक्रिय रहने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में तेज गर्जना, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की है।
बारिश की यह बौछारें जहां गर्मी और उमस से राहत दिला सकती हैं, वहीं किसानों के लिए भी यह स्थिति काफी अहम मानी जा रही है। अगले 24 घंटों के भीतर मराठवाड़ा के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है, जिससे खरीफ फसलों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
