अय्यूब पटेल बने समाजवादी पार्टी औरंगाबाद महानगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

औरंगाबाद: समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए अय्यूब पटेल को औरंगाबाद महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय अबू आसिम आज़मी साहब द्वारा की गई।
अय्यूब पटेल लंबे समय से सामाजिक न्याय, अल्पसंख्यक हित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी साफ-सुथरी छवि और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अ. रऊफ साहब, अकिल भाई, प्रीती दुबे मैडम, सीमा मैडम, मलिका ताई, शेख शोएब, सलमान मिर्ज़ा, रिज़वान अहमद, इस्माईल भाई, शकील शेख, एडवोकेट शेख गुफरान अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
सभी ने अय्यूब पटेल को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी औरंगाबाद में एक नई दिशा और ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अय्यूब पटेल का अनुभव और समर्पण पार्टी को और मज़बूती प्रदान करेगा।
