अंतरराज्यीय घरफोड़ व चोरी करने वाला कुख्यात अपराधी गोंदी पुलिस के जाल में

जालना/कादरी हुसैन
कर्नाटक राज्य के बेळगावी जिले के हारुगीरी पुलिस स्टेशन में दर्ज अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 331(3), 331(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत घरफोड़ व चोरी करने वाली गिरोह का आरोपी रवि अन्ना शिंदे, उम्र 28 वर्ष, निवासी नवीन सिरसगांव, तहसील अंबड, जिला जालना, गोंदी क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर गोंदी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी स.पो.नि. आशिष खांडेकर तथा उनकी टीम ने कर्नाटक पुलिस दल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गोंदी पुलिस स्टेशन की सीमा अंतर्गत शाहपुर परिसर में जाल बिछाया। दिनांक 19/02/2026 को उक्त आरोपी रवि अन्ना शिंदे को हिरासत में लेकर कर्नाटक पुलिस के सुपुर्द किया गया।
आरोपी के विरुद्ध विभिन्न पुलिस थानों में निम्नलिखित अपराध दर्ज हैं:1)अपराध क्र. 197/2023, धारा 439, 395, 397 – बीड, महाराष्ट्र,
2)अपराध क्र. 300/2024, धारा 395, 3)अपराध क्र. 55/2022, धारा 395, 399 – पुलिस स्टेशन गोंदी, जालना, 4)अपराध क्र. 196/2021, धारा 395 भा.दं.वि. – पुलिस स्टेशन अंबड, जिला जालना,
5)अपराध क्र. 101/2022, धारा 395 भा.दं.वि. – पुलिस स्टेशन गोंदी, जालना, 6) अपराध क्र. 300/2024, धारा 310(2), 309(5), 309(6) – पुलिस स्टेशन करमाड, छत्रपति संभाजीनगर,
7)अपराध क्र. 246/2021, धारा 395 भा.दं.वि. – पुलिस स्टेशन अंबड,
8)अपराध क्र. 52/2026, धारा 331(3), 331(4), 3(5) – पुलिस स्टेशन हारुगीरी, जिला बेळगावी, कर्नाटक
उक्त कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जालना तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी (ग्रामीण) अंबड के मार्गदर्शन में, गोंदी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी स.पो.नि. आशिष खांडेकर के नेतृत्व में पो.उपनि. मुपडे, पो.उपनि. हावले, पो.उपनि. जंगलें, पोक भोजने, हावाले, गायकवाड, सिद्दीकी तथा कर्नाटक पुलिस दल के सहयोग से की गई।
