जालना के मनपा मुर्गी तालाब स्कूल में उत्साह के साथ मनाई गई शिवजयंती

जालना | कादरी हुसैन
जालना शहर के मुर्गी तालाब परिसर स्थित महानगरपालिका विद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर शिवमय वातावरण से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत रेखा गायकवाड़ के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के जीवन, शौर्य और आदर्शों पर आधारित भाषण, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित सभी लोग प्रेरित हुए।
प्रधानाध्यापिका अख्तर जहाँ कुरैशी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिवाजी महाराज के साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन संघर्ष, संगठन और सुशासन का प्रतीक है।
कार्यक्रम में अब्दुल वहीद जावेद, शिरीन समीना, ज्योति वाघ, रईसा बी सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक व शिक्षकेतर स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
