Breaking NewsMaharashtra

महाराष्ट्र में दो दिन बेमौसम बारिश की संभावना, कई जिलों में अलर्ट

खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

महाराष्ट्र में आगामी दो दिनों तक बेमौसम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 और 24 फरवरी को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार 23 फरवरी को मराठवाड़ा, विदर्भ समेत राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं 24 फरवरी को भी कई जिलों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोलापुर, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, सातारा, उस्मानाबाद, चंद्रपुर और गडचिरोली जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अचानक मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कृषि विशेषज्ञों ने खेतों में खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया है। मौसम विभाग की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button