Breaking NewsKannad

युवा पत्रकार आकिब शेख को बड़ी जिम्मेदारी; संपादक पत्रकार एसोसिएशन महाराष्ट्र के प्रदेश महासचिव बने

कन्नड़ | अशरफ़ अली 

संपादक पत्रकार एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव पद पर कन्नड़ के युवा पत्रकार आकिब आसिफ शेख की नियुक्ति की गई है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इस्माईल शेख ने यह नियुक्ति घोषित की। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके सक्रिय और सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आकिब आसिफ शेख पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, आम नागरिकों की समस्याओं और विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों को ईमानदारी से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यतत्परता, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकारिता में योगदान को ध्यान में रखते हुए संपादक पत्रकार एसोसिएशन ने उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।

इस नियुक्ति के बाद कन्नड़ क्षेत्र के पत्रकारों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं।

आकिब आसिफ शेख ने कहा कि आने वाले समय में वे संगठन के कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उनके मित्रों, पत्रकार साथियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी उन्हें बधाई दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button