Breaking NewsJalna
श्रीमती अंजली शर्मा, भाप्रसे (IAS) ने संभाला जालना महानगरपालिका आयुक्त का पदभार

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर महानगरपालिका की नवनियुक्त आयुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी श्रीमती अंजली शर्मा ने आज, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने महानगरपालिका के विभिन्न विभागों का जायजा लिया। जालना शहर का विकास, पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और लंबित नागरिक परियोजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी, ऐसे संकेत उन्होंने दिए। इस अवसर पर महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।