Breaking NewsNashik

पाखंडी अशोक खरात की बेटी तृप्तबाला के नाम 100 करोड़ की संपत्ति, SIT की पूछताछ संभव

नाशिक/प्रतिनिधि 

महिलाओं के लैंगिक शोषण और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार भोंदू अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ के काले साम्राज्य के तार अब उसके परिवार तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उसकी बेटी तृप्तबाला खरात से आज विशेष जांच दल (SIT) द्वारा पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

तफ्तीश के दौरान सामने आया है कि तृप्तबाला खरात के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज है। इस खुलासे से पूरे मामले में सनसनी फैल गई है।

बेटी और पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति

रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्तबाला खरात के नाम पर मौजूद संपत्तियों में खाली प्लॉट, आलीशान फ्लैट्स और कथित बेनामी संपत्तियां शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि आज होने वाली पूछताछ में इन संपत्तियों और आर्थिक लेन-देन से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इस मामले ने नाशिक समेत पूरे महाराष्ट्र में हलचल मचा दी है और खरात परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

पत्नी कल्पना खरात फरार

दूसरी ओर, अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात पिछले कुछ दिनों से फरार बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, कल्पना खरात पिछले 20-22 वर्षों से अपने मायके पक्ष के संपर्क में भी नहीं थी।

फरारी को लेकर चर्चाएं तेज

मामले में यह भी चर्चा है कि कल्पना खरात खुद फरार हुई है या फिर किसी प्रभावशाली लोगों की मदद से उसे फरार कराया गया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button