एक देसी पिस्टल व चार जिंदा कारतूस रखने वाला तीर्थपुरी का आरोपी गिरफ्तार; स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन
जालना जिले में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल द्वारा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव एवं उनकी टीम को निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, स्थानीय अपराध शाखा जालना ने एक टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिनांक 30/04/2026 को अवैध हथियार रखने वालों की जानकारी लेते समय एक गुप्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शंकर ताटे, निवासी तीर्थपुरी, तहसील घनसावंगी, जिला जालना के पास देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तीर्थपुरी में छापा मारकर आरोपी शंकर विक्रम ताटे (उम्र 32 वर्ष, व्यवसाय: सब्जी विक्रेता) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50,800 रुपये मूल्य की 1 देसी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उक्त पिस्टल बेचने वाले व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ तथा पुलिस कर्मचारी इरशाद पटेल, संदीप चिंचोले, सौरभ मुळे आदि की टीम द्वारा की गई।
