Breaking NewsJalna

जालना के SP अजय  बंसल का तबादला, तेगबीर सिंह संधु होंगे नए पुलिस अधीक्षक; आयुष नोपानी को चंद्रपुर की जिम्मेदारी

जालना/कादरी हुसैन

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी तबादला आदेश में जालना जिले के पुलिस अधीक्षक अजय के. बंसल का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, साइबर सुरक्षा, महाराष्ट्र राज्य के पद पर नियुक्त किया गया है।

जालना जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में तेगबीर सिंह संधु की नियुक्ति की गई है। संधु इससे पहले मालेगांव में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें जालना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी आदेश में जालना के अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी का भी तबादला किया गया है। नोपानी को पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने यह तबादले महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 22N के तहत पुलिस स्थापना मंडल की सिफारिशों के आधार पर किए हैं।

इन बदलावों के बाद जालना जिले में पुलिस प्रशासन में नए नेतृत्व के साथ कार्यशैली में बदलाव और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button