जालना SSC रिजल्ट में इंग्लिश मीडियम स्कूलों का दबदबा, अधिकांश विद्यालयों ने हासिल किया 100% परिणाम
श्री एम.एस. जैन इंग्लिश स्कूल 94.77% रिजल्ट के साथ रहा पीछे, बाकी स्कूलों ने दिखाई शत-प्रतिशत सफलता

जालना/कादरी हुसैन
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, पुणे द्वारा घोषित फरवरी-2026 एसएससी परीक्षा परिणाम में जालना शहर के इंग्लिश मीडियम स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम रखी है. शहर के अधिकांश प्रतिष्ठित विद्यालयों ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और शैक्षणिक गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया. वहीं, कई स्कूलों के शत-प्रतिशत परिणाम के बीच श्री एम.एस. जैन इंग्लिश स्कूल का परिणाम 94.77 प्रतिशत रहने से यह विद्यालय तुलना में पीछे दिखाई दिया.
राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय (इंग्लिश मीडियम), ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाई स्कूल, सेंट जॉन्स इंग्लिश हाई स्कूल, पार्थ सैनिक शाला, किड्स कैम्ब्रिज स्कूल, आनंद पब्लिक स्कूल, किंग्स इंग्लिश स्कूल, गुरुदेव इंग्लिश पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, यशवंती इंग्लिश स्कूल, ज्ञानतीर्थ इंग्लिश स्कूल, सुप्रीम किड्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज तथा लेट लालचंदजी सकलेचा मेमोरियल इंग्लिश स्कूल ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर शहर का गौरव बढ़ाया है. दूसरी ओर श्री एम.एस. जैन इंग्लिश स्कूल में 134 विद्यार्थियों में से 127 विद्यार्थी सफल हुए, जिसके कारण विद्यालय का परिणाम 94.77 प्रतिशत रहा.
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाईस्कूल
ऑक्सफोर्ड इंग्लिश हाईस्कूल का प्रदर्शन इस वर्ष बेहद प्रभावशाली रहा. विद्यालय के 160 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 88 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 59 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 12 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की.
श्री एम.एस. जैन इंग्लिश स्कूल, जालना
श्री एम.एस. जैन इंग्लिश स्कूल का कुल परिणाम 94.77 प्रतिशत दर्ज किया गया. विद्यालय में 135 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. इनमें 127 विद्यार्थी सफल हुए जबकि 7 विद्यार्थी असफल रहे. विद्यालय के 42 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 41 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 32 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. शहर के अधिकांश विद्यालयों के 100 प्रतिशत परिणाम के बीच यह स्कूल तुलना में पीछे रहा.
राष्ट्रीय हिंदी विद्यालय (इंग्लिश मीडियम), जालना
विद्यालय के 101 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 42 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 43 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 15 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की. विद्यालय का यह प्रदर्शन शहर के उत्कृष्ट परिणामों में शामिल रहा.
सेंट जॉन्स इंग्लिश हाई स्कूल
विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 7 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 12 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की.
पार्थ सैनिक शाला
पार्थ सैनिक शाला ने 73 में से सभी 73 विद्यार्थियों को सफल बनाकर 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया. विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 31 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की.
लेट लालचंदजी साकलेचा मेमोरियल इंग्लिश स्कूल
विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 14 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 12 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की.
किड्स कैम्ब्रिज स्कूल
किड्स कैम्ब्रिज स्कूल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया. विद्यालय के 33 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे. इनमें 18 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.
आनंद पब्लिक स्कूल
आनंद पब्लिक स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा 6 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.
किंग्स इंग्लिश स्कूल
विद्यालय के 24 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे. इनमें 9 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा 9 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.
गुरुदेव इंग्लिश पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज
गुरुदेव इंग्लिश पब्लिक स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 12 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
यशवंती इंग्लिश स्कूल
यशवंती इंग्लिश स्कूल के 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी सफल रहे. विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.
ज्ञानतीर्थ इंग्लिश स्कूल
ज्ञानतीर्थ इंग्लिश स्कूल ने 46 में से सभी 46 विद्यार्थियों को सफल बनाकर 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया. विद्यालय के 28 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन तथा 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की.
सुप्रीम किड्स इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज
विद्यालय के 20 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे. इनमें 11 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की.
जालना शहर के इंग्लिश मीडियम स्कूलों के शानदार परिणाम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का वातावरण है. लगातार बेहतर परिणामों के कारण शहर के विद्यालय शिक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.
