मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गांजा रखने वाली महिला गिरफ्तार 3 किलो 806 ग्राम गांजा जब्त; स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर में अवैध धंधों पर कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री तेघबीर सिंह संधू ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव को निर्देश दिए थे। इसके अनुसार पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित कर कार्रवाई करने के संबंध में मार्गदर्शन एवं निर्देश दिए।
इसी क्रम में दिनांक 12/05/2026 को स्थानीय अपराध शाखा, जालना की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कदीम जालना पुलिस थाना क्षेत्र के कैकाड़ी मोहल्ला, जुना जालना परिसर में एक महिला अपने घर में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर संबंधित स्थान पर जाकर महिला के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर में रखी एक पोटली में 3 किलो 806 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
संपूर्ण मुद्देमाल जब्त कर कदीम जालना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक म्हस्के द्वारा की जा रही है। मामले का विवरण इस प्रकार है—
गुन्हा क्रमांक 230/2026
धारा 8(क), 20(4) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस अधिनियम 1985 तथा धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज।
जप्त मुद्देमाल 78,120 रुपये मूल्य का 3 किलो 806 ग्राम वजन का मादक पदार्थ गांजा, प्लास्टिक आवरण, कैरीबैग, पोटली, वजन कांटा, माप उपकरण, चिपकने वाली टेप एवं पैकिंग पाउच आदि सामग्री जब्त की गई।
महिला आरोपियों के नाम 1)वंदना केशव शिरगुळे, उम्र 40 वर्ष, निवासी कैकाड़ी मोहल्ला, मोरंडी मोहल्ला, जुना जालना, 2)पुष्पा नाना जाधव, निवासी मोरंडी मोहल्ला, जालना (फरार)
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री तेघबीर सिंह संधू तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ एवं रामप्रसाद पव्हरे, सुधीर वाघमारे, प्रभाकर वाघ, प्रशांत लोखंडे, सतीश श्रीवास, शिवप्रसाद एखंडे, रमेश काळे, कैलास चेके, योगेश सहाने, रेणुका बांडे, सत्यभामा काकडे, भरत कडुळे, सौरभ मुळे तथा स्थानीय अपराध शाखा के अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा की गई।
