Breaking NewsJalna

बकरी ईद के लिए लाए गए 20 बैलों को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया, कदीम जालना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन

दि: 26.05.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे यह पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि मोरंडी मोहल्ला स्थित मुजम्मील एवं गफ्फार कुरैशी के वाड़े में गोवंशीय पशुओं को निर्दयतापूर्वक ठूंसकर बिना अनुमति के कटाई हेतु बंद करके रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक श्री जनार्धन शेवाळे के नेतृत्व में कदीम जालना पुलिस थाना की टीम ने रात लगभग 1:30 बजे दो पंचों के साथ मोरंडी मोहल्ला, जुना जालना क्षेत्र में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान वहां 07 गाय-बैल एवं 13 बैल सहित कुल 20 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। मामले का विवरण निम्नानुसार है —

कदीम जालना पुलिस थाना अपराध क्रमांक 278/2026
प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 5(a), (b), 9 तथा
पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1), 11(1)(e), 11(1)(f), 11(1)(h) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
1)कुल 07 लाल, सफेद एवं काले रंग के मध्यम आकार के गोवंशीय पशु, जिनकी अनुमानित कीमत 25,000 रुपये प्रति पशु के हिसाब से — 1,75,000 रुपये,
2)कुल 13 लाल, सफेद एवं काले रंग के बैल, जिनकी अनुमानित कीमत 40,000 रुपये प्रति बैल के हिसाब से — 5,20,000 रुपये;

 

कुल जप्त माल : 6,95,000 रुपये

आरोपियों के नाम
1)शेख जुबेर शेख फिरोज, निवासी मोरंडी मोहल्ला, जुना जालना,
2) ग्यासोद्दीन कमरोद्दीन कुरैशी, निवासी मोरंडी मोहल्ला, जुना जालना

यह कार्रवाई तेघबीर सिंह संधू, विक्रम साळी तथा अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक जे.बी. शेवाळे, सहायक पुलिस निरीक्षक अविनाश गडाख, सहायक पुलिस निरीक्षक अमित मस्के, सफी बरडे, सफी खरात, पोहेकॉ कोकणे, पोहेकॉ सदा राठोड, पोहेकॉ उरफाटे, पुलिस नायक बाबा गायकवाड, पुलिस नायक ताहेर शेख तथा पुलिस कांस्टेबल सदाशिव मुटकुळे (सभी नियुक्ति कदीम जालना पुलिस थाना) शामिल थे।
मामले की आगे की जांच मपोहेको प्रतिभा पंडुरे द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button