Breaking NewsCrime NewsJalna

बस स्टैंड के सामने वैष्णवी लॉज पर चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस का बड़ा छापा

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्थानक के सामने स्थित न्यू वैष्णवी लॉज पर छापा मारकर कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लॉज की पहली मंजिल पर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक तेघबीर सिंह संधु और अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस थाना की प्रभारी निरीक्षक भारती मैडम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाम करीब 5 बजे लॉज पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन और कंडोम के पैकेट बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को बाहर से बुलाकर अवैध गतिविधियों में शामिल कर रहे थे। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मामले में सदर बाजार पुलिस थाने में गु.र.नं. 464/2026 दर्ज कर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 6 के तहत अपराध कायम किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल जाधव कर रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. कैलास रतनलाल कुम्हार (30), निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान
  2. करण रवि वाहुळे (20), निवासी जामवाडी, जालना
  3. नारायण रामेश्वर सेन (37), निवासी उडवागांव, राजस्थान
  4. स्वप्नील मधुकर खेडकर (26), निवासी सिंदखेडराजा, बुलढाणा
  5. रुषीकेश रामकिसन जायभाये (23), निवासी सिंदखेडराजा, बुलढाणा

यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक भारती, सहायक पुलिस निरीक्षक आनंदसिंग साबळे, अविनाश गडाख, पुलिस हेड कांस्टेबल कोकणे, बाबा हरणे, रामप्रसाद रंगे, विनोद निकम, संतोष जाधव तथा अन्य पुलिस कर्मियों की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button