सर्वपक्षीय दिव्यांग संगठनों ने अभिजीत दीपके का किया सम्मान, दिव्यांग हितों से जुड़े मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

औरंगाबाद | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
वालूज एमआईडीसी स्थित सीजेपी (CJP) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके के निवास पर गुरुवार (6 अगस्त) शाम 5 बजे सर्वपक्षीय दिव्यांग संगठनों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिजीत दीपके को दिव्यांगजनों के हितों से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। बैठक में विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा, शैक्षणिक सुविधाओं, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
अभिजीत दीपके ने दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा, उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस दिव्यांग सेल, औरंगाबाद के शहर अध्यक्ष मिर्जा जकीबेग, जिला अध्यक्ष अब्दुल मुदस्सिर अंसारी, दिव्यांग आधार बहुद्देशीय सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शेख नासिर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष मुन्या देवान, दिव्यांग सेल के जिला अध्यक्ष एम. डी. मदन कुमार इंगले, शेख शारुख तथा कांग्रेस दिव्यांग सेल के उपाध्यक्ष वाजिद खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
