Breaking NewsJalnaPolitics

जालना शहर के विकास को नई दिशा देने और भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

जालना | कादरी हुसैन

जालना शहर के विकास को नई दिशा देने तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जालना शहर भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।

बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जालना शहर के विकास के लिए आगामी समय की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव श्री सुनीलजी राणे की प्रमुख उपस्थिति में श्री नितीनजी काले, श्री राहुलजी लोणीकर, विधायक श्री संतोष पाटील दानवे, पूर्व विधायक एवं महापौर श्रीमती वंदनाताई मगरे, उपमहापौर श्री राजेशजी राऊत, जिलाध्यक्ष भास्कर आबा दानवे सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button