औरंगाबाद में दो देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
शहर में देसी पिस्तौल लेकर घूम रहे चार आरोपियों को अपराध शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी निर्मित पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस समेत करीब 1 लाख 82 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में गश्त के दौरान अपराध शाखा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जटवाड़ा रोड परिसर में कुछ लोग पिस्तौल बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान शेख शकील शेख नाजिम (19), निवासी सईदा कॉलोनी, जटवाड़ा रोड; सय्यद अल्फाज सय्यद अहमद (21), निवासी आलमगीर कॉलोनी, जटवाड़ा रोड; शेख अबू नासेर शेख शरीफ (27), निवासी आनंद मेडिकल की गली, सईदा कॉलोनी और उमर दुर्राणी जिया दुर्राणी (25), निवासी पीली कॉलोनी, चंपा चौक को हिरासत में लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो देशी निर्मित पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मामले में बेगमपुरा पुलिस थाने में भारतीय हथियार कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रविण पवार, पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव और सहायक पुलिस आयुक्त मजहर सय्यद के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर की टीम ने की। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक अर्जुन कदम, पुलिस हवलदार राजेंद्र सालुंखे, योगेश गुप्ता, श्रीकांत कोल्हे तथा पुलिसकर्मी मनोहर गिते, मनोहर त्रिभुवन, विक्रम खंडागले और चापोउनि शिनगारे शामिल रहे।