सूचना अधिकारी पद पर संजीवनी जाधव-पाटील ने कार्यभार संभाला

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के जिला सूचना कार्यालय, औरंगाबाद में सूचना अधिकारी के पद पर संजीवनी जाधव-पाटील ने हाल ही में कार्यभार संभाल लिया। जिला सूचना अधिकारी डॉ. मिलिंद दुसाने तथा अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
मूल रूप से औरंगाबाद की निवासी संजीवनी जाधव इससे पहले उप सूचना कार्यालय, शिर्डी में उपसंपादक के रूप में कार्यरत थीं। इसके बाद उन्होंने विभागीय सूचना कार्यालय, औरंगाबाद तथा विभागीय सूचना कार्यालय, कोकण भवन, नवी मुंबई में सहायक संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।
संजीवनी जाधव-पाटील ने पत्रकारिता में बी.जे., एम.जे. तथा एम.फिल. की डिग्री प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने दैनिक लोकपत्र में उपसंपादक के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने आकाशवाणी केंद्र में प्रादेशिक समाचार वाचक तथा एमसीएन मीडिया समाचार चैनल में समाचार वाचक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है।