ठाणे में सनसनी: पांच युवतियों को घर में किया कैद! दो युवतियों के भागते ही खुला खौफनाक राज़

ठाणे | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
ठाणे जिले के कल्याण इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक पर पांच युवतियों को कथित तौर पर एक घर में बंधक बनाकर रखने और उनके साथ अमानवीय मारपीट करने का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पांचों युवतियों को घर में कैद कर रखा था। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। हालात से परेशान दो युवतियां किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने में कामयाब रहीं और सीधे पुलिस थाने पहुंच गईं।
दोनों युवतियों के पुलिस के पास पहुंचते ही पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना के सामने आने के बाद कल्याण शहर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवतियों को किस वजह से घर में कैद रखा गया था तथा उनके साथ मारपीट क्यों की गई।