AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद में नशे की गोलियों का बड़ा जखीरा बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; दो आरोपियों पर NDPS एक्ट में केस

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

शहर में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने औरंगपुरा स्थित जिला परिषद मैदान के गेट के पास कार्रवाई करते हुए नशे की 210 औषधीय गोलियां और एक मोबाइल फोन सहित कुल 51 हजार 680 रुपये का सामान जब्त किया। इस मामले में 20 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है।

27 अगस्त की रात करीब 8 बजे गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राहिल शेख महेमुद शेख (उम्र 20 वर्ष, निवासी हुसैन कॉलोनी, पुंडलिकनगर, गारखेड़ा, औरंगाबाद) को हिरासत में लिया गया। उसके पास से नशे की 210 औषधीय गोलियां और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस की पूछताछ में राहिल ने कथित तौर पर बताया कि उक्त गोलियां जुबेर उर्फ जुनेद समशेर पठान (निवासी हुसैन कॉलोनी, सानिया स्कूल के पास, न्यायनगर, पुंडलिकनगर) से लाने की बात सामने आई है।

इस मामले में राहिल शेख और जुबेर उर्फ जुनेद पठान दोनों के खिलाफ क्रांति चौक पुलिस थाने में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) शशिकांत सातव, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मजहर सय्यद और पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी विभाग की टीम ने की।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन या नशे के लिए जगह उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति अथवा गिरोह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नागरिक 9684702002 नंबर पर व्हॉट्सऐप के जरिए भी जानकारी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button