SEWA एसोसिएशन की सफल छात्रों को शुभकामनाएं, उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध

जालना : दसवीं और बारहवीं के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को SEWA सोशल एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, जालना की ओर से दिल से बधाई दी गई है। संस्था ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे उच्च शिक्षा की दिशा में अपने कदम बढ़ाएं और अपने जीवन के साथ समाज और देश के लिए भी प्रेरणा बनें।
संस्था के सचिव मौलाना शोएब नदवी ने कहा कि यह सफलता एक पड़ाव है, असली मंजिल उच्च शिक्षा, चरित्र निर्माण और व्यावसायिक सफलता है। जो छात्र आगे पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए SEWA संस्था द्वारा शैक्षणिक मार्गदर्शन, स्कॉलरशिप की जानकारी और कोर्स के चयन में सहयोग प्रदान किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष साजिद खान सर ने भी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों की उच्च शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।
दसवीं के बाद छात्रों के लिए शैक्षणिक विकल्प:
- इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं): साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स
- डिप्लोमा कोर्स (पॉलीटेक्निक): इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, मैकेनिकल आदि
- ITI कोर्स: इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक, प्लंबर आदि
- मदरसा छात्र: आलिमियत के साथ NIOS के माध्यम से 10वीं/12वीं की पढ़ाई
बारहवीं के बाद के प्रमुख विकल्प:
- ग्रेजुएशन कोर्स: B.A., B.Com, B.Sc, BBA, BCA
- प्रोफेशनल कोर्स: B.Tech, MBBS, B.Pharm, LLB, B.Sc नर्सिंग
- सरकारी नौकरी की तैयारी: UPSC, MPSC, रेलवे, पुलिस
- टीचिंग कोर्स: D.El.Ed, B.Ed
- ओपन यूनिवर्सिटी और डिस्टेंस एजुकेशन के विकल्प भी उपलब्ध
संस्था ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी रुचि, क्षमता और मार्गदर्शन के अनुसार अपने लिए उपयुक्त शैक्षणिक रास्ता चुनें और पूरे जोश के साथ अपनी मंज़िल की ओर अग्रसर रहें। SEWA एसोसिएशन हर कदम पर उनके साथ है।
संस्था का पता: अंसारी कॉम्प्लेक्स, मौलाना आज़ाद फंक्शन हॉल के पास, दुखी नगर, पुराना जालना
संपर्क सूत्र:
मौलाना शोएब नदवी – 7410511169
साजिद खान सर – 9518791878
तौसीफ शेख – 7378668677
शेख इमरान सर – 8796065278
शेख अज़ीम साहब – 7972729911
