स्वतंत्रता दिवस पर यात्रियों को तोहफ़ा: चालिसगांव-माहुरगढ़ मार्ग से लोणार होकर नई लंबी दूरी की बस फेरी शुरू
प्रतिनिधि– फिरदोस खान पठान

लोणार: प्रवासी सेवा संगठन, लोणार की मांग के अनुसार विश्व धरोहर स्थल लोणार होकर चालिसगांव आगार की चालिसगांव-माहुरगढ़ नई बस फेरी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से शुरू की गई है।
यह बस फेरी चालिसगांव से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर कन्नड़, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, सिंदखेडराजा, सुल्तानपुर, लोणार, रिसोड, वाशीम, पुसेद होते हुए शाम 6:00 बजे माहुरगढ़ पहुंचेगी। वहीं, दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे माहुरगढ़ से लौटकर शाम 6:00 बजे चालिसगांव पहुंचेगी।
लोणार और रिसोड मार्ग से शुरू की गई यह कन्नड़, चालिसगांव और माहुरगढ़ के लिए परिवहन महामंडल की एकमात्र बस फेरी है। लोणार बस स्थानक पर शिवछत्र मित्र मंडल के अध्यक्ष नंदु भाऊ मापारी के हस्ते बस के चालक और परिचालक का शाल और श्रीफल देकर सत्कार किया गया।
प्रवासियों की लगातार उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह फेरी शुरू करने का निर्णय नितिन मैंद (महाप्रबंधक – परिवहन, मुंबई), चेतन हसबनीस (उपमहाप्रबंधक – चालान, मुंबई), श्रीमती अनघा बारटक्के (प्रादेशिक प्रबंधक, छ. संभाजीनगर), सोनाली पाटिल (प्रादेशिक कार्यालय, छ. संभाजीनगर), विजय गीते (विभाग नियंत्रक, जळगांव), दिलीप बंजारा (विभागीय परिवहन अधिकारी, जळगांव), मयुर पाटिल (आगार प्रबंधक, चालिसगांव) और किशोर मगरे (परिवहन निरीक्षक, चालिसगांव) द्वारा लिया गया।
पाँच जिलों से होकर गुजरने वाली यह लंबी दूरी की बस फेरी शुरू होने पर यात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
साथ ही इस बस फेरी का लाभ लेने की अपील शिवछत्र मित्र मंडल के अध्यक्ष नंदु भाऊ मापारी, प्रवासी सेवा संगठन के अध्यक्ष उस्मान शेख, सचिव भागवत खरात और उपाध्यक्ष अशोक काटकर ने की है। उन्होंने राज्य परिवहन महामंडल के सभी अधिकारी व कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।
