अयोध्या में दलित लड़की के साथ हैवानियत की हदें पार: हाथ–पैर तोड़े, आंखें फोड़ी, दुष्कर्म के पश्चात प्राईवेट पार्ट में डाला डंडा

लखनऊ : क्राइम स्टेट के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश में एक दिल को दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात पेश आई है।
मिल्कीपुर में चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है। इससे पहले अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव में दलित लड़की के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है। युवती कल शाम से ही लापता थी।
परिजनों ने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। अब पुलिस को लड़की की डेड बॉडी मिली हैं। उसके साथ बलात्कार करके बेरहमी से मार दिया गया है। बाद में उसके नग्न शव को नाले के पास फेंक दिया।
दरिंदों ने लड़की के हाथ-पैर तोड़ दिए। उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। लड़की के शरीर पर ब्लेड से कई बार वार किए गए हैं। परिवार वालें का कहना है कि उनकी 22 साल की बेटी 30 जनवरी की रात में भागवत सुनने गई थी। रात 11 बजे तक वो घर नहीं आई तो परिजनों और परिवार वालों ने सुबह तक ढूंढा।
परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में उनकी मदद नहीं की। शनिवार सुबह को परिजनों को ही नाले में लड़की का शव दिखाई दिया। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
परिजनों ने बताया कि बड़ी बेरहमी से उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया है। उसका हाथ-पैर तोड़ दिया। प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, इस वजह से उसने मल त्याग कर दिया था। पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है।