
लोणार : आज दोपहर 1 बजे लोणार शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाळ से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में लोणार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेख समद शेख अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहेबराव पाटोले, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिकेत मापारी, प्रदेश युवक सचिव अमर कुळे, शिवराज पाटिल, अंकुश देशमुख, प्रतीक जाधव, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास मोरे और युवक जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष तुषार खरे ने भी भाग लिया। सभी ने हर्षवर्धन दादा सपकाळ को शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी।
इस दौरान महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित थे।