KannadSports–Education–Health

मदर गंगा स्कूल का वार्षिक स्नेहसंमेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

प्रतिनिधि: अशरफ़ अली

कन्नड: मदर गंगा स्कूल का वार्षिक स्नेहसंमेलन शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कन्नड शहर के पुलिस निरीक्षक आर.बी. सानप के हाथों दीप प्रज्वलन कर की गई।

इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक सानप ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य प्रदर्शन की सराहना की और कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा पर अच्छे नियंत्रण की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छात्रों के कलात्मक गुणों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में स्टेज परफॉर्मेंस का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका समग्र विकास होता है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. अण्णासाहेब शिंदे ने कहा कि मदर गंगा स्कूल हिवरखेडा (गौ) गांव के अंतर्गत आती है, जिसे मार्च 2024 में डोंगरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि तालुका के 50 गांवों को डोंगरी क्षेत्र में शामिल कराने में विशेष प्रयास किए गए, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विशेष लाभ मिलेगा। अब से इस स्कूल के 10वीं और 12वीं पास छात्र इस योजना का लाभ उठा सकेंगे

उन्होंने यह भी बताया कि डोंगरी क्षेत्र में मदर गंगा स्कूल ही एकमात्र अंग्रेजी माध्यम की स्कूल है, जिससे यहां के छात्रों को नवोदय परीक्षा में विशेष लाभ मिलेगा। स्कूल द्वारा विद्यार्थियों के कलात्मक गुणों को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में स्कूल के सचिव सचिन शिंदे, हिराबाई शिंदे, आशाबाई भोजने, कपिल शिंदे, व्यवस्थापक संदीप शिंदे, प्रधानाचार्य प्रो. श्रीकांत झिंजुर्डे सहित शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button