AurangabadKannad

करंजखेड फाटे पर सड़क मरम्मत की मांग को लेकर चौथे दिन अमरण अनशन समाप्त

प्रतिनिधि: अशरफ़ अली

कन्नड: रा.म. 51 साखरवेल करंजखेड मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे सड़क की हालत बेहद खराब हो गई। इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग को लेकर चिंचोली लि. के श्री तातेराव भुजंग और श्री कृष्णा सहाणे ने करंजखेड फाटे पर चार दिन से अमरण अनशन शुरू किया था।

अनशन के चौथे दिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता तथा उद्योजक मनोज भाऊ पवार ने अनशन स्थल पर पहुँचकर अनशनकारियों की तबीयत पूछी और अपने संबोधन में कहा कि हम सत्ताधारी पक्ष में हैं। आप कन्नड-सोयगांव तालुका की आमदार ताई साहेब से निवेदन करें। मैं स्वयं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित दादा पवार से मिलकर इस मार्ग की जर्जर अवस्था की जानकारी दूंगा और निधि उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर उपस्थित कनिष्ठ अभियंता श्री पी.आर. हिवराळे और नायब तहसीलदार श्री एस.एस. उगले ने भी आश्वासन दिया कि आठ दिनों में सड़क की पैचवर्क (डागडुगी) की जाएगी तथा नई सड़क के कार्य हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर फॉलोअप किया जाएगा।

इसके पश्चात मनोज भाऊ पवार के हाथों श्री तातेराव भुजंग और श्री कृष्णा सहाणे को नारियल पानी व पेयजल पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।

इस अवसर पर पिशोर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज नरोटे साहेब, कलीम पेंटर, हर्षवर्धन निकम, नवाब भाई शेख, खुशाल गाडवे, संदीप देशमुख, माजी सैनिक शंकर गवारे, पत्रकार दत्तू पवार, रामेश्वर भुसारे, मुसा भाई, गुड्डू भाई, जुनेद मुल्ला, दानिश शेख, पवन ठाकुर और हरीश देवरे उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button