Breaking NewsDelhi

दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का कहर: निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, मेट्रो स्टेशन की छत उड़ी

शनिवार दोपहर बाद दिल्ली में अचानक बदले मौसम ने तबाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। सबसे बड़ा हादसा नवी करीम इलाके में हुआ, जहां एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत भी तेज हवाओं में उड़ गई।

नवी करीम में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 3 की मौत

नवी करीम में थ्री-साइड होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक आई तेज आंधी और बारिश की वजह से बेसमेंट की दीवार ढह गई, जिसमें 6 मजदूर मलबे में दब गए।

  • पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
  • 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई
  • 4 घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया
  • बाकी घायलों का इलाज जारी है

न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन की छत उड़ गई

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित नमो भारत मेट्रो स्टेशन की छत तेज हवाओं में उड़ गई।

  • छत पर लगे टीन काफी दूर तक उड़कर गिरे
  • गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ
  • एहतियातन स्टेशन को बंद कर दिया गया है
  • पुलिस और मेट्रो की मेंटेनेंस टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी है

अन्य इलाकों में भी नुकसान

  • कनॉट प्लेस में कई पेड़ गिरने से गाड़ियां दब गईं
  • नोएडा और गाजियाबाद में भी पेड़ उखड़ने की घटनाएं हुईं
  • मौसम विभाग के अनुसार, हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं
  • दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली

प्रशासन की टीमें नुकसान का आंकलन कर रही हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और आंधी-बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button