कादराबाद दरगाह कमेटी के चेयरमैन व उपाध्यक्ष पर बुज़ुर्ग व्यापारी को धमकी देने का मामला दर्ज

जालना/कादरी हुसैन
सदर बाजार पुलिस स्टेशन, जालना में एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग व्यापारी को धमकाने, गाली-गलौज करने और उनके मकान पर चल रहे निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में कादराबाद दरगाह कमेटी के चेयरमैन फहीम फ़लाही, उपाध्यक्ष परवेज जियाउद्दीन आलम और जावीद बाबुमियाँ शेख — इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
फरियादी खालेद जानीमियाँ कुरेशी (उम्र 78), निवासी मंगलबाजार जालना ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपीगण ने संगनमत होकर उनके मकान क्रमांक 4491/1, मंगलबाजार पर जारी निर्माण कार्य को वक्फ की जमीन बताते हुए रोका और विवाद खड़ा किया। शिकायत में यह भी आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी दी कि “यदि निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया गया तो गुंडे लगाकर मरवा देंगे।”
फरियाद के आधार पर पुलिस ने PNC No. 1235/2025 के तहत
धारा 352, 351(2), 3(5) BNS 2023 में अपराध दर्ज किया है।
इस मामले की जांच का कार्य पोहेकॉ/317 डिघोळे को सौंपा गया है।
