CMBC PlatformMaharashtraPoliticsPune

महाराष्ट्र: पालकमंत्रियों की घोषणा, अजित पवार को बीड और पुणे का जिम्मा, धनंजय मुंडे बाहर

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने शनिवार को सभी जिलों के पालकमंत्रियों की घोषणा कर दी। एनसीपी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बीड और पुणे जिलों का पालक मंत्री बनाया गया है। वहीं, परली से एनसीपी विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनका नाम इस सूची से हटा दिया गया है। पिछली सरकार में वह बीड के पालक मंत्री थे।

मुख्य नियुक्तियां:

  • रायगढ़ जिले का पालक मंत्री एनसीपी नेता अदिति तटकरे को बनाया गया।
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद गढ़चिरौली के पालकमंत्री होंगे।
  • उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मुंबई शहर और ठाणे की जिम्मेदारी दी गई।
  • बीजेपी नेता पंकजा मुंडे को जालना जिले का पालक मंत्री बनाया गया।
  • चंद्रशेखर बावनकुले को अमरावती और नागपुर का जिम्मा सौंपा गया।
  • संभाजीनगर का कार्यभार संजय शिरसाट को मिला।

अन्य महत्वपूर्ण नाम:
गुलाबराव पाटील (जलगांव), जयकुमार रावल (धुले), हसन मुश्रीफ (वाशिम), संजय राठौड़ (यवतमाल), उदय सामंत (रत्नागिरी), शंभूराज देसाई (सातारा), और अतुल सावे (नांदेड़) को भी विभिन्न जिलों का पालकमंत्री बनाया गया है।

धनंजय मुंडे को झटका:
धनंजय मुंडे का नाम पालकमंत्री की सूची से बाहर होने पर चर्चा तेज है। बीड जिले के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में विपक्ष ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की थी। इस घटनाक्रम के चलते उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया।

राज्यपाल की ओर से जारी सूची ने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष ने सरकार को धनंजय मुंडे के मुद्दे पर निशाने पर लिया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi