BiharBreaking NewsWest Bengal

पश्चिम बंगाल में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस खड़े ट्रैक्टर से टकराई, 10 की मौत, 35 घायल

पूर्वी बर्दवान (पश्चिम बंगाल) – स्वतंत्रता दिवस के दिन पूर्वी बर्दवान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। शुक्रवार सुबह नाला फेरी घाट के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे। सभी यात्री बिहार के निवासी थे और तीर्थयात्रा पर निकले थे। बस दुर्गापुर की ओर जा रही थी।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। 35 घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी और चालक खड़े ट्रैक्टर को देख नहीं पाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button